Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

कांग्रेसियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की मनाई पुण्यतिथि

0 397

गिरिडीह। जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस मौके पर पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सतीश केडिया सहित अन्य कांग्रेसियों ने कहा कि देश की आजादी के बाद लगभग 600 रियासतों का भारत में विलय कर भारत के वर्तमान स्वरूप में खड़ा करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी और देश के प्रथम गृह मंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती पर पूरा राष्ट्र उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। कहा कि यह राष्ट्र उनका ऋणी रहेगा।

sawad sansar

कहा कि आज ही देश की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर हम सभी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते है। उन्होंने पूरी दुनिया के सामने भारत को एक मजबूत देश के रूप में खड़ा किया। कहा कि जब दुनिया दो ध्रुवों में बटी थी उस वक्त भारत देश को निरपेक्ष रखते हुए दुनिया के अधिकांश देशों को लेकर गुटनिरपेक्ष आंदोलन खड़ा किया। पाकिस्तान को बांटकर दुनिया के नक्शे पर एक नए देश का निर्माण कराया और आज भी जितना बड़ा सैन्य समर्पण पाकिस्तान की सेना ने भारत के सामने किया उसकी दूसरी मिसाल कहीं दुनिया में नहीं मिलती है। विपक्षी नेताओं ने भी जिसे साक्षात दुर्गा कहा ऐसी शेरनी को आज पूरा कृतज्ञ राष्ट्र श्रद्धा भाव से नमन कर रहा है।

मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश वर्मा, अशोक विश्वकर्मा, पप्पू विश्वकर्मा, मदन विश्वकर्मा, पंकज कुमार सागर, इरफान अली, गुलाम मुस्तफा, साबिर अहमद खान, परेश नाथ मित्र, अमित कुमार सिन्हा, मनोज कुमार राय, अनिमेष देव, सिकंदर अंसारी, मोहम्मद अली खान, मोहम्मद निजाम समीम, मुखिया कृष्ण सिंह, शहाबुद्दीन खान, सरफराज अंसारी, सोहेल परमेश्वर मेहता, विनीत भास्कर मोहम्मद टार्जन पुरुषोत्तम चौधरी, मोहम्मद सोहेल सोनू खान, क्यमुल अंसारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.