Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

एसएसभीएम में मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, लोगों ने उन्हें किया नमन

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में लगाया गया फलदार वृक्ष

0 20

गिरिडीह। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के मौके पर मंगलवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और राष्ट्रवाद के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। साथ ही डॉ. मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करने एवं राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपस्थित भाजपा प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार ने बच्चों में राष्ट्रभक्ति एवं अच्छे संस्कार के बीज बोने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विद्यालय के प्राचार्य आनंद कमल को सम्मानित किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में एक फलदार वृक्ष का पौधारोपण भी किया।

sawad sansar

मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान भारत की एकता और अखंडता के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा तथा उनका जीवन देशभक्ति और समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा। मौके पर सोना प्रकाश, मोनिका गुप्ता, स्वर्णा, उत्कर्ष एवं युवराज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.