Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

उपायुक्त ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, बीएलओ व बीएलए की तीसरे बैठक एवं चुनाव पाठशाला का लिया जायजा

बीएलओ व बीएलए को शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र प्राप्ति एवं मतदाता सूची के त्रुटिरहित सत्यापन के लिए कार्य करने के दिए निर्देश

0 12

गिरिडीह। एसआईआर-2026 अभियान के तहत बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ व बीएलए।-2 की तृतीय बैठक एवं चुनाव पाठशाला के संचालन का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की प्रगति, निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुपालन तथा बीएलओ व बीएलए 1-2 के बीच समन्वय की समीक्षा की

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रविष्टि का तथ्यात्मक एवं सूक्ष्म परीक्षण करते हुए मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जाए। कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज नहीं होना सुनिश्चित करें। साथ ही 01 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि एक ही परिवार के सभी पात्र मतदाताओं को यथासंभव एक ही मतदान केंद्र से संबद्ध करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

sawad sansar

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने उन मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर गणना प्रपत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए, जिनसे अब तक प्रपत्र प्राप्त नहीं हो सके हैं। उन्होंने बीएलओ व बीएलए को आपसी समन्वय के साथ घर-घर संपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण के प्रत्येक बिंदु का गंभीरतापूर्वक सत्यापन करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने चुनाव पाठशाला का भी अवलोकन किया तथा मतदाता जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि आम नागरिकों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, मतदाता पंजीकरण, नाम संशोधन एवं अन्य निर्वाचन संबंधी प्रावधानों की समुचित जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ सकें।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.