Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

उपायुक्त ने मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान को लेकर प्रचार वाहनों को किया रवाना

मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्र में चलाए जायेंगे जागरूकता अभियान: डीसी

740

गिरिडीह। मादक पदार्थों के विरुद्ध जिले में जागरूकता अभियान चलाते हुए बुधवार को समाहरणालय परिसर से प्रचार वाहन रवाना किया गया। मौके पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। मौक़े पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि निषिद्ध मादक पदार्थों का दुरुपयोग को कम करने, इसके व्यपार मे संलिप्त तस्करों तथा उपयोकर्ताओं के विरुद्ध सख़्त कानूनी कारवाई के साथ-साथ समाज को, विशेषकर किशोर तथा युवा वर्ग को इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित राज्य व्यापी जागरूकता कार्यक्रम जिले में भी संचालित किया जा रहा है। इसके प्रभावी परिणाम के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ सभी विभागों एवं एजेन्सियों को आपसी समन्वय बनाकर जागरूकता अभियान संचालित करने की आवश्यकता है। कहा कि जिला प्रशासन सहित गैर सरकारी संस्थानों, जेएसएलपीएस की महिला संगठनों, पंचायती राज संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थाओं को अपने-अपने स्तर से कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया। कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रचार वाहन को रवाना किया गया है ताकि आमजनों-युवाओं को इसके विरुद्ध जागरूक किया जा सकें।

sawad sansar

कहा कि मादक पदार्थों के दुरुपयोग के फ्लैग मार्च, जिला एवं प्रखंड स्तर पर कार्यशाला, विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम जिसमें बाजार-हाट आदि में नुक्कड़ नाटक, जागरूकता कार्यक्रम सहित विद्यालय स्तर पर क्विज व निबंध लेखन प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, शपथ पाठ आदि गतिविधियां संचालित की जाएगी। जिसमे सभी की सहभागिता आपेक्षित है। कहा कि अभियान के सफल क्रियान्वयन में प्रशासन का सहयोग करें। ताकि युवा वर्ग तथा अगली पीढ़ी को नशा के क्षेत्र में जाने से रोका जा सकें।

ITI

Comments are closed.