Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अपहरण के तीसरे दिन एचएन कंस्ट्रक्शन के मुंशी मंगेश का श,व बरामद

जमुई के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के जंगल से मिला श,व, पांच संदिग्ध हिरासत में

0 7

गिरिडीह (तिसरी) : तिसरी थाना क्षेत्र के खटपोक पंचायत स्थित कर्णपुरा मोड़ से रविवार को अपहृत एचएन कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी मंगेश कुमार का शव मंगलवार सुबह बरामद किया गया। झारखंड-बिहार सीमा क्षेत्र में जमुई जिले के चर्कापत्थर थाना क्षेत्र के घने जंगल से शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में तिसरी और जमुई पुलिस की संयुक्त टीम ने जंगल में अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध की निशानदेही पर लावारिस अवस्था में पड़े मंगेश कुमार के शव को बरामद किया गया।

sawad sansar

पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के साथ चार अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से फिलहाल मामले में आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

बताया जाता है कि मृतक मंगेश कुमार बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला था और एचएन कंस्ट्रक्शन कंपनी में मुंशी के पद पर कार्यरत था। रविवार की शाम बाइक सवार अपराधियों द्वारा उसका अपहरण किए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।

तीसरे दिन जंगल से शव बरामद होने के बाद पुलिस अब अपहरण और हत्या के पीछे की वजह तथा वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच में जुट गई है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.