Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झारखंड राज्य पंचायत सचिव, जनसेवक, राजस्व उपनिरीक्षक और अनुसचिवीय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक

पर्व त्यौहार के बीच सरकारी प्रावधानों का उल्लंघन कर किया गया तबादला: अशोक सिंह

0 443

गिरिडीह। झारखंड राज्य, पंचायत सचिव, जनसेवक, राजस्व उपनीरिक्षक, अनुसचिवीय व अनुसेवक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला शाखा की बैठक सोमवार को लखन लाल पंडित की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में हुई। बैठक में मुख्य रूप से एनओसीजीई के रांची संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह, महासंघ के सम्मानित अध्यक्ष रघुनन्दन प्रसाद विश्वकर्मा, मुख्य संरक्षक रूपलाल महतो, जिला अध्यक्ष अमर किशोर प्रसाद सिन्हा, दिनेश्वर हाजरा आदि मौजूद थे। गत बैठक में लिये गए निर्णय एवं लंबित मामलों की समीक्षा की गई। मामले के निराकरण में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक समाधान की दिशा में जल्द समाधान के लिए उपायुक्त से मांग की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी प्रावधान के विपरित दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा के जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के अवसर पर अनुसचिवीय कर्मियों, राजस्व उपनिरीक्षकों एवं जनसेवकों का सामूहिक स्थानान्तरण कर दिया गया जो सरकारी प्रावधान का उल्लंघन है। कई प्रखंडों और अंचलों में पदाधिकारियों के द्वारा कर्मियों को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित करने अमर्यादित व्यवहार करने जैसे कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई।

sawad sansar

बैठक के दौरान लखन प्रसाद रजक को संयुक्त मोर्चा का वरीय उपाध्यक्ष व अमित कुमार सिंह को जिला कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनयन किया गया। मुक्तेश्वर प्रसाद को जिला महासंघ का आगामी सम्मेलन कराने के लिए प्राधिकृत किया गया। बैठक में वशिष्ट कुमार सिंह, मुक्तेश्वर प्रसाद, नुन्नूलाल रविदास, इंद्रजीत महतो, अमित कुमार सिंह, नरेंद्र गुप्ता, राजकिशोर साव, मोबीन अहमद, राहुल प्रसाद गुप्ता, आलोक शंकर त्रिमुर्ति, विजय प्रसाद, लालजीत धोबी, मो0 कासिम अंसारी, राजेंद्र पंडित, सुनील कुमार यादव, संखैय किस्कू, सुजीत कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.