अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के तहत बड़ा चौक में किया गया शरबत वितरण
लोगों को दी गई अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के बाबत जानकारी

गिरिडीह। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के मौके पर रविवार को स्थापना पखवाड़ा के तहत गिरिडीह नगर मुख्यालय बड़ा चौक में शरबत वितरण किया गया। जिसमें कबीर ज्ञान मंदिर से निकली प्रभात फेरी के श्रद्धालुओ एवं शहर के आम जनमानस को शरबत एवं शीतल जल पिलाया गया।
मौके पर परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि स्थापना पखवाड़ा के तहत कार्यकर्ताओं के द्वारा मठ मंदिर साफ सफाई करने के साथ ही कई स्थानों पर पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर नए हनुमान चालीसा केंद्र शुरू किए गए एवं संगठन की उपलब्धि से भी लोगों को अवगत कराया गया।
मौके पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद झारखंड प्रांत के मंत्री रविशंकर पांडे, धनबाद विभाग के अध्यक्ष रितेश पांडे, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला मंत्री कुंदन केसरी, जिला मंत्री पंकज कंधवे, राष्ट्रीय बजरंग दल जिला मंत्री शुभम झा, हिंदू हेल्प लाइन अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता, मंत्री बसंत सिंह, राष्ट्रीय महिला परिषद् जिला अध्यक्ष पूनम सिन्हा, जिला महामंत्री शिवानी शर्मा, ओजस्विनी जिला उपाध्यक्ष काजल सिन्हा, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष विकास गुप्ता ओजस्विनी नगर अध्यक्ष अंकिता केशरी, नगर उपाध्यक्ष पलक सिन्हा एवं राष्ट्रीय बजरंग दल नगर से सचिन यादव, निकेश बरनवाल, बबली चौधरी, ओजस्विनी नगर से खुशी चन्द्रवशी, खुशी राज, आरुषि मेहरा, मुन्नी देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

