Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

हंसडीहा में हुआ भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे चाय की चुस्की ले रहे लोगों को मालवाहक ने रौंदा

तीन व्यक्ति की घटनास्थल पर ही हुई मौत, एक की हालत गंभीर

0 1,081

दुमका। दुमका के हँसडीहा में सोमवार को तेज़ रफ़्तार का कहर ने 3 लोगों की जान ले ली, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना हँसडीहा चौक की है, जहाँ कुछ लोग सड़क किनारे स्थित एक चाय दुकान पर चाय की चुस्की ले रहे थे। इसी क्रम में उक्त मार्ग से गुजर रही एक तेज़ रफ़्तार मालवाहक वाहन अनियंत्रित हो गया और चार लोगों को रौंद डाला। इस भीषण हादसे में 3 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

इधर घटना से गुस्साए लोगों ने दुमका भागलपुर मार्ग को जाम कर दिया है। मौके पर हंसडीहा पुलिस पहुँचकर लोगों को समझाने में जूटी हुई है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.