Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रोटरी ग्रेटर ने पावित्रि हॉस्पिटल में किया निःशुल्क स्वास्थ्य जाचं शिविर का आयोजन

10 नवंबर तक चलेगा शिविर, 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की होगी स्वास्थ्य जांच

0 329

गिरिडीह। रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर एवं पावित्री हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। 10 नवंबर तक चलने वाले स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन 60 वर्ष से अधिक उम्र के काफी संख्या में लोग पहुंचे और अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर में डॉ. इंतखाब आलम एवं उनकी टीम के द्वारा लोगों की जांच की गई। साथ ही साथ प्रोजेक्ट पॉजिटिव हेल्थ के तहत फ्री चेकअप जैसे शुगर, वेट, बीपी एवं हाइट की भी जांच की गई।

sawad sansar

शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने के लिए दो चम्मच कम चार कदम आगे एवं जीवन शैली में व्यापक सुधार लाने के लिए एक प्रयास है।

शिविर को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक डॉ. रीतेश सिन्हा एवं संयोजक अनिल मिश्रा, सीए शंकर अग्रवाल, सचिव सीए रवि गाड़िया, कोषाध्यक्ष सीए दीपक सोंथालिया, राजेंद्र तरवे, पूर्व अध्यक्ष विकास शर्मा, दीपक चिरानिया, अजय गुप्ता, कन्हैया विश्वकर्मा व पवित्री हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर्स, नर्सेज एवं स्टाफ महत्वपूर्ण योगदान दें रहे है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.