Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रेड क्रॉस में मात्र 100 रुपये सेवा शुल्क में मिल रहा है लोगों को चिकित्सकीय लाभ

अब गोल्ड मेडलिस्ट शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर समीक्षा सोंथालिया देंगी सेवा

707

गिरिडीह। शहर के सर्कस मैदान के सामने स्थित रेडक्रॉस भवन में गोल्ड मेडलिस्ट शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर समीक्षा सोंथालिया ने ओपीडी में अपनी सेवा देनी शुरू की है। वे प्रत्येक बुधवार को सुबह 10 से 12 तक अपनी सेवा रेडक्रॉस की ओपीडी में सेवा देगी। विदित हो कि रेडक्रॉस भवन में फिजियोथेरेपी सेवा के साथ-साथ ओपीडी सुविधा भी दी जा रही है। मरीजो को महज 100 रुपये सेवा शुल्क के साथ प्रसिद्ध चिकित्सकों से इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

रेडक्रॉस गिरिडीह ईकाइ के चेयरमेन अरविंद कुमार ने बताया कि रेडक्रॉस ओपीडी में गिरिडीह के कई जाने माने चिकित्सक अपनी सेवा देते है। बताया कि सोमवार को प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ जीसी सिन्हा, जेनरल फिजिशियन डॉ प्रियंका अग्रवाल रविवार छोड़कर हर दिन दोपहर 12 से 2 बजे तक अपनी सेवा दे रही है। वहीं प्रत्येक बुधवार को सुबह 10 से 12 बजे तक गोल्ड मेडलिस्ट शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर समीक्षा सोंथालिया सेवा देंगी। इसके अलावे ऑन कॉल कई अन्य चिकित्सकों की सेवा उपलब्ध है। साथ ही यहां इलाज के साथ जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क दी जाती है। उन्होंने लोगों से इसका लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचाने की अपील की।

ITI

Comments are closed.