Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

राजद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका पुतला चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की उठाई मांग, मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर जताई चिंता

0 10

गिरिडीह। राष्ट्रीय जनता दल गिरिडीह जिला कमेटी के द्वारा शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। राजद कार्यकर्ताओं ने झंडा मैदान से पैदल मार्च निकालकर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की और शहर के टावर चौक पर उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने “लोकतंत्र की हत्या करने वाले ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करो”, “संविधान के साथ छेड़छाड़ बंद करो”, “मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकदमा दर्ज करो” और “मोदी के इशारे पर काम करने वाला चुनाव आयोग होश में आओ” सरीखे नारे लगाए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव शत्रुघ्न यादव ने कहा कि लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर जनता के मन में उठ रहे सवालों का जवाब मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष मोहम्मद इरफान आलम ने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगातार उठ रहे सवाल गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। कहा कि चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। वहीं युवा राजद जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश के नौजवान अपने लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर जागरूक हो रहे हैं।

sawad sansar

धरना को प्रदेश सचिव गयासुद्दीन अंसारी, जिला उपाध्यक्ष दशरथ यादव, जिला सचिव कामरान वारिस अंसारी, महासचिव रामेश्वर प्रसाद यादव, युवा जिला कोषाध्यक्ष राजेश यादव, युवा जिला सचिव किसुन यादव, जिला सचिव नेक वारिश, जिला उपाध्यक्ष सदानंद तुरी, सुरेंद्र यादव, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रवि यादव, शिवम कुमार, तेजस, कमल हसन, अरबाज, अरमान, अरशद, तौसीफ, इमरान, तनवीर, इरफान, सागर कुमार और सुरेश यादव समेत बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.