ब्रेकिंग न्यूज़ सिहोडीह में बाइक और पिकअप वाहन में हुई भिड़ंत, बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह स्थित चंद्रवंशी नगर के पास शनिवार की दोपहर करीब एक बजे मालवाहक वैन और पल्सर बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को आनन फ़ानन में सदर अस्पताल ले जाया गया । जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
फिलहाल मुफ़्फ़सिल थाना पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।हालांकि दोनों युवकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।


घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक पर सवार दोनों युवक गिरिडीह कॉलेज की और से शहर की और जा रहे थे। जबकि एक मालवाहक पिकअप वैन गिरिडीह से बैंगाबाद की और जा रहा था। इसी दौरान पिकअप वैन और बाइक के बीच टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया कि घटना के बाद लोग उस पिकअप वैन को पकड़ने के लिए दौड़ें। इस दौरान कुछ दूरी पर ड्राइवर पिकअप वैन छोड़ कर फरार हो गया।

