Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बहुजन मुक्ति पार्टी ने समाहरणालय के समक्ष चूल्हा जलाओ आंदोलन

महंगाई, बेरोजगारी, गैस, पेट्रोल एवं डीजल के बढते दाम के खिलाफ जमकर लगाए नारे

0 23

गिरिडीह। राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक वामन मेश्राम के आह्वान पर जारी आंदोलन के तहत बुधवार को एलपीजी गैस के दाम बढ़ाने और उसका देश भर में नकली क्राइसिस पैदा करने और जनता को परेशान करने के विरोध में पूरे देश भर में चूल्हा जलाओ कार्यक्रम किया गया। इसी क्रम में बहुजन मुक्ति पार्टी के द्वारा समाहरणालय के समक्ष चूल्हा जलाओ आंदोलन किया गया। कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, गैस, पेट्रोल एवं डीजल के बढते दाम के खिलाफ जमकर नारे लगाये।

मौके पर मेार्चा के नेताओं ने कहा कि जनता को बीजेपी सरकार ने केवल लूटने का काम किया है। बहुजन मुक्ति पार्टी जनता के हर दुख और समस्या के साथ खडी है। कहा कि आरएसएस समर्थित बीजेपी को केवल बहुजन मुक्ति पार्टी ही टक्कर दे सकती है। स्मार्ट मीटर को हटाने, गैस, पेट्रोल, डीजल का दाम आधा करने का मांग की गई।

sawad sansar

राष्ट्रव्यापी चूल्हा जलाओ कार्यक्रम में बहुजन मुक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष जयनारायण दास, उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल के प्रभारी भीखी राम पासवान, भारत मुक्ति मोर्चा के रामदेव रविदास, राजेश दास, मोहम्मद मंसुर अंसारी, मुख्तार अंसारी, रिकी कुमारी, सावित्री देवी, प्रवीण कुमार राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार पटवा, प्रदेश महासचिव अरविंद नागवंशी, राजेश दास, शक्ति पासवान, गुलाम शकीर, सतीश कुमार, किशोरी रविदास, महेंद्र पासवान, महेंद्र रजक, यूनुस परवेज, तपन कुमार, पुरन दास, कुंजलाल साव, प्रकाश दास, पोखन दास, संतोष प्रसाद यादव, बजरंगी दास, देवानन्द दास, दानिश, उमाशंकर कुमार, सुभाष यादव, नितेश कुमार उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.