Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पैन इंडिया बाल श्रमिक रेसक्यू एवं पूनर्वास कार्यक्रम के तहत धावा दल ने शहर के होटलों में चलाया निरीक्षण अभियान

बस स्टेंड रोड स्थित एक होटल में काम कर रहे तीन बाल श्रमिकों का किया रेस्क्यू

918

गिरिडीह। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर पैन-इंडिया बाल श्रमिक रेसक्यू एवं पूनर्वास कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को धावा दल द्वारा शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों, होटलों, ढाबों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड रोड स्थित मुस्तकिम होटल से तीन बच्चों को रेस्क्यू किया गया। निरीक्षण के दौरान तीनों बच्चे होटल में ग्लास, कप, प्लेट धोने, साफ सफाई व भट्ठी में चाय बनाने के काम मे लगे हुए थे। रेस्क्यू किए गए तीनों बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। ‘

sawad sansar

धावा दल का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन अधिकारी बसंत महतो व जिला बाल संरक्षण इकाई के कामेश्वर कुमार कर रहे थे। जबकि टीम में नीति आयोग बचपन बचाओ आंदोलन, बनवासी विकास आश्रम, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के सुरेश कुमार शक्ति, उत्तम कुमार, मुकेश कुमार, रूपा कुमारी आदि शामिल थी।
बताया गया कि गिरिडीह जिला प्रशासन, जिला बाल सरंक्षण इकाई गिरिडीह, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के साथी संगठन बनवासी विकास आश्रम, बचपन बचाव आंदोलन तथा एनसीपीसीआर के तरफ से बाल श्रम उन्मूलन एवं पूनर्वास के लिए एक जून से तीस जून तक अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत गिरिडीह को बाल श्रम मुक्त जिला बनाने के लिए कई कदम उठाये जा रहे हैं।

ITI

Comments are closed.