Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुआ दो दिवसीय जिला स्तरीय योगासना स्पोर्ट प्रतियोगिता

सबसे अधिक मेडल हासिल कर बाल शिक्षा मंदिर विजेता और मोंगिया स्कूल बना उप विजेता

0 32

गिरिडीह। गिरिडीह जिला योगासना स्पोर्ट संघ के द्वारा श्री श्याम भवन में आयोजित दो दिवसीय पांचवी जिला स्तरीय योगासना स्पोर्ट प्रतियोगिता का समापन रविवार को विजेता प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हो गया।प्रतियोगिता के दौरान सबसे अधिक मेडल जीतकर बाल शिक्षा मंदिर विजेता और मोंगिया स्कूल उप विजेता बना। प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम के उपमहापौर सुमित कुमार व विशिष्ट अतिथि भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला कॉलेज की खेल शिक्षक पूनम कुमारी को भी शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि ये बच्चे अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भी मेडल जीत कर गिरिडीह जिला का नाम रौशन करेंगे। वहीं जिला योगासना संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले भर के अलग-अलग विद्यालय एवं क्लबों से करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले जूनियर खिलाड़ी नेतरहाट में और सीनियर खिलाड़ी जामताड़ा में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

sawad sansar

प्रतियोगिता में जज की भूमिका में मुक्ता कुमारी, हर्ष सिंह, सोनम कुमारी, शिवानी कुमारी, स्मृति कुमारी थी। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक राजेश जलान, अध्यक्ष संतोष शर्मा, महासचिव अमित स्वर्णकार, कोषाध्यक्ष दयानंद जायसवाल के अलावा रोहित श्रीवास्तव, नितेश नंदन, आकाश स्वर्णकार, शशिकांत विश्वकर्मा, सोनी कुमारी, पुष्पा शक्ति, रोहित राय, उत्कर्ष गुप्त, शिवम कुमार, निलय सिन्हा, कन्हैया सिंह, अभिषेक कुमार, अभिजीत कुमार, प्रेमांशु गुप्ता का अहम योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.