Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नीट छात्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, टॉवर चौक पर दिया एक दिवसीय धरना

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान की इस्तिफे की की मांग

0 57

गिरिडीह। दिल्ल्ी में नीट अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने टॉवर चौक पर एकदिवसीय धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सोंपते हुए राष्ट्रपति से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की गई। साथ ही नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं व्यवस्थागत विफलताओं पर संसद में तत्काल चर्चा कराने तथा दिल्ली में छात्रों एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर और आपराधिक मामलों को वापस लेने की मांग की गई।

धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता लड्डू खान ने कहा कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट छात्रों द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन के प्रति केंद्र सरकार का रवैया निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर केंद्र सरकार ष्बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, वहीं दूसरी ओर प्रदर्शन कर रही छात्राओं पर लाठीचार्ज किया जा रहा है और उन्हें दौड़ाकर पीटा जा रहा है। जिसके विरोध में कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना आयोजित किया है। धरना के दौरान कांग्रेसियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन को ओर तेज करेगी।

sawad sansar

धरना में अशोक विश्वकर्मा, शमीम मुखिया, धनंजय सिंह, मंजूर अंसारी, बेलाल हुसैनी, सुलेमान अख्तर, सरफराज अंसारी, राजेश तुरी, ईतवारी वर्मा, शहनवाज आलम, लक्ष्मण यादव, सहदेव राम सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.