Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नगर निगम में हुई वर्ष 2024-25 के लिए टॉल टैक्स वसूली की बंदोबस्ती

सुमन राय ने सबसे अधिक 3 करोड़ 65 लाख 75 हजार की बोली लगाकर मारी बाजी

0 1,349

गिरिडीह। नगर निगम में बुधवार को उप नगर आयुक्त विषालदीप खलको और सहायक आयुक्त अशोक हांसदा के मौजूदगी में साल 2024 25 के लिए टॉल टैक्स की बंदोबस्ती की गई। जिसमें निगम के चर्चित ठेकेदार सुमन कुमार राय और उसके सिंडिकेट ने सबसे अधिक 3 करोड़ 65 लाख 75 हजार की बोली लगाकर टॉल टैक्स वसूली की बंदोबस्ती हासिल करने में सफल रही। हालांकि दूसरे नंबर पर ठेकेदार और मां तारा ट्रांसपोर्ट के संचालक संजय शर्मा 3 करोड़ 65 लाख 65 हजार की बोली लगाकर पीछे हट गए।

मौके पर उप नगर आयुक्त विशालदीप खलको की उपस्थिति में हुई टॉल टैक्स वसूली की बंदोबस्ती के दौरान सिर्फ दो ही संवेदक शामिल हुए और दोनों में ही बोली लगाने के दौरान काफी अच्छा तालमेल देखने को मिला। इसी तालमेल के परिणाम स्वरूप निगम को सिर्फ 3 करोड़ 65 लाख 75 हजार का राजस्व में ही संतोष करना पड़ा। हालांकि निगम के अधिकारियेां को उम्मीद थी की इस बार बंदोंबस्ती की बोली पांच करोड़ से उपर ही जायेगी।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.