Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ त्योहार मनाने की अपील; उपद्रव व अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

0 29

गिरिडीह। दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव व पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च के माध्यम से लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की गई।

फ्लैग मार्च में सहायक समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, ट्रैफिक डीएसपी, मुफस्सिल, पचंबा और नगर थाना प्रभारी समेत अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी शामिल रहे।

sawad sansar

फ्लैग मार्च के दौरान उपायुक्त ने कहा कि नवरात्रि को लेकर विधि-व्यवस्था और सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला, अनुमंडल, प्रखंड और थाना स्तर पर शांति समितियों तथा प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा। अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने जिलेवासियों से संयम और अनुशासन के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग से शांति और भाईचारा कायम रहेगा। सुरक्षा के लिए दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपद्रव करने या अफवाह फैलाने वाले असामाजिक और अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.