Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य ओपी गोयल ने किया ताराटांड़ में संचालित अग्रसेन पब्लिक स्कूल का दौरा

विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं से हुए अवगत, कहा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका

0 7

गिरिडीह। सीसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल गिरिडीह के प्राचार्य ओपी गोयल बुधवार को ताराटांड़ में संचालित अग्रसेन पब्लिक स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं एवं क्षेत्र में शिक्षा के विकास की संभावनाओं का अवलोकन किया। विद्यालय पहुंचने पर अग्रसेन पब्लिक स्कूल के निदेशक अनिल अग्रवाल ने उनका स्वागत किया और उन्हें विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं से अवगत कराया। इस क्रम में प्राचार्य ओपी गोयल ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों से शिक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की तथा बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।

sawad sansar

मौके पर ओपी गोयल ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ग्रामीण एवं अर्द्धशहरी क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार एवं नवाचार पर जोर देते हुए उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को अपने अनुभव के आधार पर मार्ग दर्शन दिया। इस दौरान उन्होंने ताराटांड़ क्षेत्र में बेहतर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से डीएवी पब्लिक स्कूल की स्थापना की संभावना बताई।

इस मौके पर अग्रसेन पब्लिक स्कूल के निदेशक अनिल अग्रवाल ने प्राचार्य ओपी गोयल के आगमन को लेकर कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से विद्यालय परिवार को नई दिशा मिलेगी। कहा कि क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधन निरंतर प्रयासरत है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.