Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झारखंड स्थापना दिवस समारोह के तहत गिरिडीह में हुआ “रन फॉर झारखंड” का आयोजन, 15 नवंबर तक होंगे कई कार्यक्रम

स्वस्थ, सशक्त और विकसित झारखंड के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए युवाओं का किया गया आह्वान

0 712

गिरिडीह। झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह–2025 के तहत राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को गिरिडीह स्टेडियम में “रन फॉर झारखंड” का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित उपायुक्त रामनिवास यादव, पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, अपर समाहर्ता विजय सिंह बीरूआ, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते ने हरी झंडी दिखाकर “रन फॉर झारखंड” दौड़ को रवाना किया गया। दौड़ गिरिडीह स्टेडियम से प्रारंभ होकर समाहरणालय, पपरवाटॉड से वापस गिरिडीह स्टेडियम मैदान में आकर समाप्त हुई।

मौके पर उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि “रन फॉर झारखंड” राज्य की एकता, ऊर्जा और प्रगतिशील भावना का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वस्थ, सशक्त और विकसित झारखंड के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

sawad sansar

मौके पर उपायुक्त ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया की झारखण्ड राज्य स्थापना के अवसर पर 11 नवम्बर से 15 नवम्बर तक राज्य स्तर पर प्रस्तावित गतिविधियों के अनुरूप जिले में परिसंपत्तियों का वितरण, पौधरोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। 12 नवंबर को झारखंड के पारंपरिक नृत्य वाद्य यंत्रों सहित स्ट्रीट डांस टावर चौक से होते हुए कालीबाड़ी चौक तक, फूलों झानो आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 13 नवंबर को झंडा मैदान से खंडोली पर्यटन स्थल तक साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। 14 नवंबर को पारंपरिक आदिवासियों का जतरा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 15 नवंबर को मुख्य समारोह आयोजित किए जाएंगे। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.