जेएसएससी-जेपीएससी गड़बड़ी मामले को लेकर एक बार फिर हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी
कहा-सीआईडी छोटे मछलियों को पकड़ रही, बड़ी मछलियों पर कार्रवाई करने से बच रही है सीआईडी

गिरिडीह। जेएसएससी और जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर एक बार फिर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी झारखंड सरकार पर जमकर बरसे। सोमवार को गिरिडीह में उन्होंने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा में हुई गड़बड़ी की जांच में सीआईडी सिर्फ छोटी मछलियों को पकड़ रही है, जबकि इस पूरे मामले में शामिल बड़ी मछलियों पर कार्रवाई करने से परहेज कर रही है।
कहा कि वह शुरू से ही जेएसएससी-जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में सीबीआई जांच कराने से डर रही है। क्योंकि हेमंत सरकार को पता है कि सीबीआई जांच होने पर मामले में कई बड़े नेता और अधिकारी फँस सकते हैं।


उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अदालत में भी इस मामले को मजबूती से नहीं रख रही है। पिछली सुनवाई का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अदालत में यह कहा गया था कि जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी हुई थी, जिसके कारण सरकार ने कई परीक्षाओं को रद्द किया।
प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव को लेकर सांसद निशिकांत दुबे के बयान उपचुनाव में प्रभारी बनाने को लेकर कहा इस बात का फैसला पार्टी करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी जो निर्णय लेगी, वही सभी के लिए सर्वमान्य होगा।

