Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जिला प्रशासन ने किया युवा महोत्सव का आयोजन, छात्र छात्राओं ने की सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

युवा खुद में करें आत्मविश्वास पैदा, मिलेगी सफलता: डीडीसी

0 571

गिरिडीह। जिला प्रशासन के द्वारा शुक्रवार को नगर भवन में स्वामी विवेकानंद के स्मृति में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में सर जेसी बॉस स्कूल के अलावे गिरिडीह कॉलेज के एनसीसी के कैडर समेत कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती की। कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी स्मिता कुमारी, एडिशनल कलेक्टर दीपक सिंह बिरुआ, सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव व जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

sawad sansar

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीसी स्मिता कुमारी ने कहा कि युवाओ को खुद में आत्मविश्वास पैदा करने की जरूरत है। ताकि वो किसी भी काम को एक निश्चय के साथ निश्चित समय पर पूरा कर सकें। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भी कहा था, कि खुद में आत्मविश्वास पैदा करो. क्योंकि ज़ब खुद में आत्मविश्वास नही होगा, तो मंजिल हासिल करना आसान नही होगा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.