Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष बने संजीत सिंह पप्पू।

संदीप डांगेच प्रदेश मंत्री व नवनीत सिंह बने प्रदेश सह संयोजक

837

गिरिडीह। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय कमिटी व प्रदेश कमिटी ने भाजपा नेता संजीत सिंह को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। वहीं संदीप डांगाइच को प्रदेश मंत्री और नवनीत सिंह को प्रदेश सह संयोजक मनोनीत किया गया है। फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष संजीत सिंह ने संस्थान के राष्टीय कमिटी व प्रदेश कमिटी का आभार व्यक्त हुए कहां कि इस संगठन का मुख्य उद्देश्य है की भारत में बढ़ती जनसंख्या को कैसे कम किया जाए। कहा कि देश में बढ़ती जनसंख्या को लेकर जागरूक करना है। साथ ही जनसंख्या वृद्धि को लेके समाज में जागरूकता लाना है। इधर फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर संदीप डांगइच, नवनीत सिंह,रंजन सिन्हा ,मुकेश जालान ,नवीन सिन्हा, विबेश जालान,दीपक पंडित,दिलीप मारिक , प्रकाश दास,पिंकी सिंह सहित अन्य लोगों ने संजीत सिंह को बधाई दी है।

ITI

Comments are closed.