Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कुलगुरु गणिनाथ गोविंद की 56 वाँ जयंती समारोह

लोगों ने श्रद्धा भाव से की कुलगुरु की पूजा, बाबा के भजनों पर झूमे भक्त

0 9

गिरिडीह। गिरिडीह। मध्यदेशीय वैश्य महासभा गिरिडीह के द्वारा शनिवार को गोयंका धर्मशाला में कुलगुरु श्री गणीनाथ गोविन्द जी महाराज का 56वाँ जयंती सह वार्षिक पूजनोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर समाज के लोगों के द्वारा कुलगुरु की श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना की गई। वहीं समाज के गणमान्य लोगों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर भजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमे धनबाद से आई भजन मंडली के द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की अमृत वर्षा की गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन रांची से आए समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी गोविंद साव, गिरिडीह के अर्जुन गुप्ता, अंजनी गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रदेश मंत्री रिंकेश कुमार, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनीषा गुप्ता, युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष चंदन गुप्ता, जिला समिति के संरक्षक जितेंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष सुजीत गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जिला समिति के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र भेंट किया गया।

sawad sansar

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने सामाजिक एकता और भाईचारे पर जोर देते हुए कहा कि समाज के लोग अगर एकजुट हो तो किसी भी क्षेत्र में कामयाबी हासिल की जा सकती है। चाहे समाज में व्याप्त कुरितियों को समाप्त करना हो या फिर राजनीति के क्षेत्र में स्वयं को स्थापित करना हो।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष सुजीत गुप्ता, उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, सुमित गुप्ता, सचिव विशाल गुप्ता, उपसचिव राकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष जयदेव गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष रवि गुप्ता, निशांत गुप्ता सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.