Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह पुलिस को मिले डायल-112 के 32 नए वाहन, पूजा अर्चना के बाद डीसी व एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

आपातकालीन सेवा होगी तेज, लोगों को तुरंत मिलेगी सहायता

0 9

गिरिडीह। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृर बनाने तथा आमलोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार की डायल-112 परियोजना के तहत गिरिडीह पुलिस विभाग को 32 नए पुलिस वाहन मिले है। जिसका संचालन शुक्रवार को विधिवत् रूप से पूजा अर्चना कर की गई। नये पुलिस केंद्र (पुलिस लाइन) परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त रातनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर सभी 32 वाहनों को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

sawad sansar

मौके पर उन्होंने बताया कि डायल-112 एकीकृत आपातकालीन सेवा है, जिसका उद्देश्य किसी भी संकट की स्थिति में लोगों तक त्वरित सहायता पहुंचाना है। नए वाहनों के संचालन से जिले में पुलिस की प्रतिक्रिया समय (त्मेचवदेम ज्पउम) में कमी आएगी। दुर्घटना, अपराध, चिकित्सा या अन्य आपात स्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहले की तुलना में अधिक तेजी से घटनास्थल पर पहुंच सकेगी। कहा कि साथ ही इन वाहनों के माध्यम से जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से पेट्रोलिंग को ओर भी सशक्त किया जाएगा। इससे अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को और मजबूती मिलेगी।

मौके पर प्रशिक्षु आईएएस एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी वन नीरज सिंह, डीएपी टू आरके राणा, थाना प्रभारी रजन सिंह, श्याम किशोर महतो, राजीव कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.