Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गांडेय विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का रहा दो दिवसीय दौरा कार्यकर्ताओं व जनता से की मुलाकात, बधाई व शुभकामनांए के साथ शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंची कार्यकर्ताओं के घर

0 73

गिरिडीह। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने अपने संसदीय क्षेत्र अंतर्गत गांडेय विधानसभा के विभिन्न गांवों का दो दिवसीय व्यापक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में जनसंपर्क, शोक-संवेदना एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुःख साझा किया तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया।

दौरे के पहले दिन केंद्रीय मंत्री ने बेंगाबाद डाक बंगला निवासी भाजपा कार्यकर्ता स्वर्गीय होरिल पंडित के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही लकवा से पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता अजीत राम का कुशलक्षेम जाना। इस बीच वे छोटकी खरगडीहा मंडल के ओझाडीह पंचायत अंतर्गत अरतोका निवासी पूर्व मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय मीतनारायण वर्मा के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और गहरी शोक संवेदना प्रकट की। मौके पर मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि “मीतनारायण वर्मा पार्टी के समर्पित, ईमानदार एवं कर्मठ कार्यकर्ता थे। उनका निधन संगठन एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।”

sawad sansar

इसके बाद केंद्रीय मंत्री बजटो पंचायत के बजटो गांव पहुंचीं, जहां फ़ूड पॉइजनिंग की दुखद घटना में मृत 6 वर्षीय रंजन कुमार के परिजनों एवं प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि “एक मासूम बच्चे की असमय मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दिलाने हेतु प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों द्वारा अस्पताल प्रबंधन पर लगाए गए लापरवाही के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजा एवं दोषियों पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

बजटो से वापसी के क्रम में मंत्री अन्नपूर्णा देवी बंदरकुप्पी निवासी भाजपा कार्यकर्ता जगन्नाथ गोप जो कुछ दिन पहले लकवा से ग्रसित हो गए थे उनके आवास पर जाकर मुलाक़ात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें बेहतर इलाज की सलाह दी। वहीं दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री बेंगाबाद पंचायत के भण्डारीडीह अंतर्गत बघरा दिघरिया खुर्द गांव पहुंचीं, जहां जेडीयू प्रदेश सचिव सरयू गोप के आवास पर विवाहोपरांत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर नवविवाहितों को शुभकामनाएं दी।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोवाड़ मंडल के बंदरकुप्पी चौक पर बुथ अध्यक्ष अशोक साव, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अनिल साव और जितेन्द्र पांडेय, प्रकाश पंडित, प्रमोद गुप्ता आदि के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने एवं बुधवाडीह में लेदा मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय, प्रकाश सिंह, जागेश्वर यादव, मनोहर राम, नरेश साव, दिलचन्द वर्मा, बिरका हँसदा, संतोष यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का अंगवस्त्र देकर जोरदार स्वागत किया।

केन्द्रीय मंत्री के इस दो दिवसीय क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा, भाजपा नेता दिनेश यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा कुमारी, भाजयुमो प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, प्रखण्ड सांसद प्रतिनिधि सह जिला मंत्री सुरेश प्रसाद मंडल, यदुनंदन पाठक, अरुण हजरा, महेश राम, बेंगाबाद मंडल अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, लेदा मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय, भाजपा नेता जय प्रकाश मंडल, बेंगाबाद मंडल अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, बजरंगी यादव, रणवीर कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.