कांग्रेस की बैठक में एसआईंआर व जनसमस्याओं को लेकर हुई चर्चा
जिलाध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों को किसी भी हाल में एसआईआर के दौरान पात्र मतदाताओं का नाम नही छुटने का दिए निर्देश

गिरिडीह। जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा बुधवार को कमिटी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से एसआईंआर को लेकर चर्चा की गई। जिसमें बकाया रह गए मतदान केंद्रों पर अति शीघ्र ही चिन्हित करके बीएलए बनाए जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही बैठक में जन समस्याओं को लेकर गंभीर चर्चा हुई जिसमें संबंधित विभागों के मंत्रियों से समाधान के लिए मिलने का निर्णय लिया गया। इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें गिरिडीह शहरी क्षेत्र से उदय सिंह, बेंगाबाद से प्रकाश कोल्ह एवं देवरी प्रखंड से बालेश्वर वर्मा मुख्य रूप से शामिल है। जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस का पट्टा पहना कर सभी का स्वागत किया।



पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि एक भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए इसके लिए सभी बीएलए और कार्यकर्ताओं को सजग रहकर एस आई आर की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। कहा कि कांग्रेस पार्टी का मानना है एक भी मतदाता छूट गया तो समझो लोकतंत्र का चक्र टूट गया। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारीयों को अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में जाकर सभी बूथ लेवल एजेंट को सक्रिय रूप से काम करने के लिए प्रेरित करते रहने का भी निर्देश दिया।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नदीम अख्तर, मोहम्मद अली खान, गौतम सिंह, नकुल सिंह, महासचिव दिलावर अंसारी, परेशनाथ मित्र, चंद्रशेखर सिंह, एहसान अहमद सिद्दीकी, प्रोफेसर मंजूर अंसारी, सुलेमान अख्तर, अनिल चौधरी, निरंजन तिवारी, कपिल देव राय, वरुण कुमार सिंह, अहमद रजा नूरी, प्रेमचंद यादव, जगदीश मंडल, दीपू सिंह, इतवारी वर्मा, मोहम्मद मनीर आलम, शाकिब अहमद, जुनैद आलम, सुदामा राम, मोहम्मद निजामुद्दीन सहित काफी संख्या में जिले से आए हुए पार्टी के प्रखंड स्तर के पदाधिकारी मौजूद थे।
