जिला अधिवक्ता संघ ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह। जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा संघ के सभागार में श्रद्धांजली सभा का आयोजन कर दिवंगत मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, सचिव चुन्नू कांत, सरकारी अधिवक्ता जयंत कुमार सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पांडे, उपाध्यक्ष विशाल आनंद, कोषाध्यक्ष अमित सिन्हा, चन्दन सिन्हा सहित उपस्थित अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
मौके पर अधिवक्ताओं ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया। सभी ने उनकी आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की। कहा कि वे एक दुरदर्शी मंत्री थे, जिनके पास विकास का एक विजन था।

