Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

एसआईआर मुद्दे पर कांग्रेस की मांग तीनों चुनाव आयुक्त का इस्तीफा : ओपी नैय्यर

0 9

गिरिडीह। एसआईआर के मुद्दे पर मचे घमासान के बीच सीईसी समेत तीनों चुनाव आयुक्तों के एक साथ सामने आने के बाद अब कांग्रेस ने तीनों आयुक्तों का इस्तीफा मांगा है। रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए पार्टी के स्वास्थ प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ओपी नैय्यर, प्रदेश प्रवक्ता भागीरथ पासवान, जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि झारखंड कांग्रेस को एसआईआर के बहाने राज्य के 50 लाख मतदाताओं के नाम काटने की तैयारी में चुनाव आयोग है। और यह सब चुनाव आयोग सिर्फ भाजपा के संकेत पर कर रहा है।

प्रदेश प्रवक्ता भागीरथ पासवान ने कहा कि इसमें राज्य के एससी/एसटी और अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाता शामिल हैं। जिनका नाम काटने की तैयारी में है। प्रदेश प्रवक्ता ने जो हालात अब हो गए है कि सिर्फ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे से कुछ नहीं होने वाला है बल्कि, तीनों चुनाव आयुक्तों को इस्तीफा हर हाल में देना होगा।

sawad sansar

क्कहा कि जैनजी के बढ़ते गुस्से को अब भाजपा समझ रही है। की आने वाले दिनों में जैनजी का गुस्सा सीधा भाजपा सरकारों पर उतरना तय है। लिहाजा, कांग्रेस सोई नहीं है। बल्कि, कांग्रेस अब और तल्ख तेवर अपना चुकी है। एक अन्य सवाल के जवाब में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीएलओ अब भाजपा एजेंट के रूप में काम कर रहे है। हालांकि ओपी नैय्यर समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने दावा भी किया कि बीएलओ के साथ हुए मारपीट मामले में कांग्रेस सक्रिय रही।

इधर जॉइंट प्रेसवार्ता में मनीर आलम, महमूद अली खान लड्डू, डॉक्टर समीर राज चौधरी, साबिर अली खान समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.