Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

एलआईसी कर्मचारी संघ ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

मृदुभाषी, सुलझे हुए, सक्रिय जनप्रतिनिधि और जन-सरोकारों से जुड़े नेता दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार: धर्मप्रकाश

0 12

गिरिडीह। अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ गिरिडीह द्वारा एलआईसी शाखा कार्यालय में सचिव धर्म प्रकाश की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित किया गया। शोक सभा में शामिल एलआईसी के सभी अभिकर्ताओं व पदाधिकारियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्राथना की।

इस दौरान सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के आसमयिक निधन से गिरिडीह और झारखंड राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन से गिरिडीह के राजनीति में शून्यता आ गया है। दिवंगत मंत्री मृदुभाषी, सुलझे हुए राजनेता, सक्रिय जनप्रतिनिधि तथा जन-सरोकारों से जुड़े नेता थे। वक्ताओं ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार एक दूरदर्शी राजनेता थे, जो गिरिडीह और झारखंड राज्य का विकास कर देश के मानचित्र पर लाना चाहते थे।

sawad sansar

शोकसभा में संजय शर्मा, अनुराग मुर्मू, विजय कुमार, कुमकुम बाला वर्मा, उमानाथ झा, राजेश कुमार, कुलजीत कुमार, रवि अंशु सिंघानिया, रोशन कुमार, अभय कुमार, माहेश्वरी वर्मा, प्रदीप कुमार, देवनाथ दास, प्रदीप प्रसाद, सुनील कुमार वर्मा, दिनेश कुमार, हिमांशु सेखर सहित कई अधिकारियों कर्मचारियों तथा अभिकर्ता शामिल हुए।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.