Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अब गिरिडीह के साईं हॉस्पिटल में होगा कैंसर की स्क्रीनिंग

अब्दुर रज्जाक कैंसर हॉस्पिटल द्वारा दी जाएगी सुविधा, प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

0 58

गिरिडीह। शहर के बोडो स्थित साईं हॉस्पिटल में अब कैंसर रोग की स्क्रीनिंग की जाएगी।अब्दुर रज्जाक कैंसर हॉस्पिटल के द्वारा मरीजों के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

शुक्रवार को साईं हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर अरविंद कुमार और अब्दुर रज्जाक कैंसर हॉस्पिटल के मनोरंजन कुमार व कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर बताया कि साईं हॉस्पिटल में अब हर महीने के दूसरे शनिवार को कैंसर से जुड़े बीमारियों की निःशुल्क स्क्रीनिंग की जाएगी।

sawad sansar

बताया कि जरूरत पड़ने पर डायग्नोसिस भी किया जाएगा। इस दौरान डाक्टरों ने कैंसर के अलग अलग बीमारियों का जिक्र करते हुए कहा कि अब कैंसर घातक बीमारी नहीं रह गया। बस समय पर लक्षण दिखने के साथ इलाज शुरू हो जाना चाहिए।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.