Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

होली का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, डीसी और एसपी हुए शामिल, असामाजिक तत्वों को दी हिदायत

0 39

गिरिडीह। आपसी भाईचारा और रंगोत्सव का पर्व होली को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा फ्लैगमार्च निकाला गया। जिले के तीन अनुमंडल समेत शहर में भी फ्लैग मार्च निकला। फ्लैग मार्च में डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉक्टर विमल कुमार, सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत, एसडीपीओ जितवाहन समेत कई अधिकारी और अर्धसैनिक बलों के जवान शामिल थे। फ्लैग मार्च शहर के बड़ा चौक से निकलकर शहरी क्षेत्र के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए पचंबा में समाप्त हुई। फ्लैग मार्च निकाल कर जिला प्रशासन ने लोगों से शांति के साथ होली मनाने की अपील की। प्रशासन ने जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाल कर असामाजिक तत्वों को कड़ा हिदायत भी दिया कि किसी सूरत में उपद्रव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.