Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

हाथी के हमले में वृद्ध की मौत, पत्नी भी घायल

वन विभाग ने दिया मुआवजा, सतर्क रहने की दी सलाह

0 13

गिरिडीह। गिरिडीह जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात एक बार फिर हाथियों ने एक वृद्ध पर हमला कर उसकी जान ले ली। मामला पीरटांड़ प्रखंड के लेढ़वा गांव का है जहाँ मंगलवार की देर रात शोच के लिए निकले मागरा मांझी पर हाथियों ने हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मागरा मांझी रात में शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान वह हाथी के हमले की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्हें बचाने के प्रयास में उनकी पत्नी बड़की देवी भी घायल हो गईं।

sawad sansar

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायक वन संरक्षक के निर्देश पर देर रात ही विभागीय कर्मियों को मृतक के परिजनों के पास भेजा। विभाग की ओर से परिजनों को अग्रिम मुआवजा राशि प्रदान की गई। वन विभाग के अनुसार, शेष चार लाख रुपये आवश्यक दस्तावेज, सत्यापन और विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार दिए जाएंगे। वहीं, मृतक के आश्रित के नाम पांच लाख रुपये की राशि बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट की जाएगी।

विभाग के अधिकारियों ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर उनके नजदीक न जाएं और न ही उन्हें घेरने या भगाने का प्रयास करें। हाथियों की सूचना तत्काल वन विभाग को दें। विशेषकर रात के समय ग्रामीण अकेले घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतें।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.