Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

हाइव की चपेट में आने से वृद्धा की हुई मौत, ग्रामीणों ने हाईवा को किया आग के हवाले, चालक ने भाग कर बचाई जान

0 335

गिरिडीह। हीरोडीह थाना क्षेत्र के किस्गो गाँव के गादी में सड़क पार कर रही 60 वर्षीय महिला की मौत हाइवा की चपेट में आने से हो गई। मृतका ननकी देवी बिहार के बांका जिले ईटहरि गांव निवासी नरेश सिंह की पत्नी थी और हीरोडीह थाना इलाके के किस्गो गांव के गादीकला में अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी। शुक्रवार की रात को सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार हाइवा ने ननकी देवी को टक्कर मार दिया, जिससे ननकी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवा को आग के हवाले कर दिया। हालांकि इस दौरान चालक फरार होने में सफल रहा। इधर ग्रामीणों द्वारा आग लगाए जाने के बाद हाइवा पूरी तरह से जलकर राख हो गया। इस दौरान सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर लोगों को समझाया और आग बुझाने के लिए अग्निशमन गाड़ी की बुलाया गया, लेकिन तब तक हाइवा पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.