Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सिविल सोसाइटी ने दी दिवगंत मंत्री सुदिव्य कुमार श्रद्धांजली कहा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का जाना गिरिडीह और झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति

0 9

गिरिडीह। सरकार सरकार के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर सिविल सोसाइटी गिरिडीह द्वारा अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला के आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सिविल सोसाइटी से जुड़े काफी संख्या में लोग शामिल हुए और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन गिरिडीह ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक ऐसा अपूरणीय शून्य छोड़ गया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। सामाजिक सरोकारों, राजनीति, शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उनकी दूरदर्शी सोच और गंभीर कार्यशैली उन्हें विशिष्ट बनाती थी।

sawad sansar

अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला, महासचिव शंकर पांडेय, सुनील खंडेलवाल सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि के उन्होंने बेहद कम समय में अपनी कार्यक्षमता, सूक्ष्म दृष्टि और जनसेवा की प्रतिबद्धता के बल पर राजनीति में अलग पहचान बनाई। सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हुए उन्होंने विकास और जनहित के विषयों को गंभीरता से उठाया। उनका व्यक्तित्व और कार्यशैली लंबे समय तक लोगों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।

शोकसभा में सोसाइटी के सुधीर अग्रवाल, लखनलाल, देवराज आनंद, राजेंद्र त्रिपाठी, काशी प्रसाद खंडेलवाल, अरुण कुमार, गौतम सोनी, निशु सिंह, रामदेव विश्वबंधु सहित कई लोग उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.