Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य में सुधार

451

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक चंपई सोरेन की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ने पर उन्हें जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पेट संबंधी बीमारी के कारण उन्हें अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है।

सोरेन ने खुद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी तबीयत अब बेहतर है। उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण मुझे टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा। डॉक्टरों ने मुझे भरोसा दिया है कि चिंता की कोई बात नहीं है।”

sawad sansar

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उन्हें प्रारंभिक उपचार के बाद निगरानी में रखा गया है और उनकी स्थिति स्थिर है। सोरेन ने अपने संदेश में समर्थकों और शुभचिंतकों से जल्द ठीक होने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, “मैं जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर आप सभी के बीच लौटूंगा।”

चंपई सोरेन का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। उनके शुभचिंतकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

ITI

Comments are closed.