Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

साड़ी के फंदे से झूलता मिला महिला का शव, आत्महत्या की संभावना

कुछ महीनो पूर्व ही हुआ था प्रेम विवाह, तहकीकात में जुटी पुलिस

506

गावां/गिरिडीह : गावां थाना क्षेत्र के नीमाडीह पंचायत स्थित कामता घोड़मारो गांव में कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से झूलता 19 वर्षीय करीना देवी, पति श्रवण दयाल का शव बरामद किया गया।

बताया जा रहा है कि महिला का प्रेम विवाह मार्च माह में श्रवण दयाल से हुआ था। मृतका का मायका धनवार थाना क्षेत्र के डुमरडिहा है। श्रवण हैदराबाद में रहकर मजदूरी करता है। विवाह के बाद पत्नी के साथ अपने ही घर मे रह रहा था। शुक्रवार को वह पुनः हैदराबाद जा रहा था। पत्नी करीना देवी भी साथ ले जाने की जिद्द कर रही थी। श्रवण दयाल  हैदराबाद जाने के लिए माल्डा पहुँचा साथ मे उसकी माँ मीना देवी भी थी। पुत्र को गाड़ी पकड़ाने के बाद जब वह घर लौटी तो अंदर से दरवाजा बंद था। दरवाजा खटखटाने के बाद जब अंदर से आवाज नही आया तो खिड़की के बगल से झांकने पर करीना के शव को साड़ी के फंदे को झूलता हुआ देखा। महिला के द्वारा शोर मचाए जाने पर आस पास के लोग जमा हुए व घटना की सूचना गावां थाना को दी गई।

sawad sansar

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर एसआई पिंकू सिंह घटना स्थल पर पहुँचे और दरवाजा को तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने महिला के शव व बगल में खाट पर रखा हुआ मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया।

Comments are closed.