Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

शिव शक्ति घाट मंदिर में हनुमान जयंति के उपलक्ष्य में किया जा रहा है रामलीला का मंचन

श्री रामायण महोत्सव में शामिल हो रहे भक्त

0 36

गिरिडीह। शहर के चिरैयाघाट रोड, राजपुत मोहल्ला स्थित शिव शक्ति घाट मंदिर के प्रांगण में बीते दो अप्रैल से आयोजित रामायण महोत्सव एवं रामलीला उत्सव में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। जिसमें धर्म प्रचारक महाराज पं० शिवशंकर महाराज जी के द्वारा तुलसीकृत रामायण रामलीला कथा आयोजित किया जा रहा है।

sawad sansar

आयोजन समिति के पंडित प्रशांत मिश्र ने कहा कि तुलसी पंछी के पीये, घटे न सरिता नीर। दान किए धन न घटे, जो सहाय रघुवीर। अर्थात रामायण रामलीला धर्मलाभ हेतु कथा आयोजित किया जा रहा है। बताया कि रामलीला का मंचन 2 अप्रैल से 13 अप्रैल तक होगा। प्रतिदिन शाम को धर्म प्रचारक महाराज पं० शिवशंकर महाराज जी के द्वारा तुलसीकृत रामायण रामलीला कथा की प्रस्तुती की जा रही है। कहा कि भक्तों द्वारा दिये हुए दान से रामलीला मंडली का भोजन प्रसाद एवं अन्य धार्मिक कार्य किये जा रहे हैं।

अनुष्ठान को सफल बनाने में शिव शंकर मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, दिनेशानंद गिरी, लव कुश शुक्ला, रामजी मिश्रा, धीरेन्द्र दुबे, अमित तिवारी सहित सनातन रामलीला मंडल के साथ स्थानीय लोगों द्वारा योगदान दिया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.