शहर के विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर नगर निगम में औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक
महापौर और उपमहापौर ने लोगों से की राय शुमारी, कई बिन्दुओं पर हुई चर्चा

गिरिडीह। शहर के विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर महापार प्रमिला मेहरा व उपमहापौर सुमित कुमार द्वारा शहर के विभिन्न वर्ग के लोगों के साथ बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को नगर निगम सभागार में शहर के प्रमुख उद्योगपतियों, व्यवसायियों और इंडस्ट्री क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान बैठक में उपस्थित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपने अपने सुझाव दिए।



बैठक में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, ट्रैफिक प्रबंधन सुधारने और सार्वजनिक स्थलों के विकास पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित लोगों ने शहर के सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई अहम सुझाव दिए।

बैठक में महापौर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमित कुमार, उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक समेत नगर निगम के कई अधिकारियों के अलावे औद्योगिक क्षेत्र के कई कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
