Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

वृद्ध महिला के कान से सोने की बाली छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बगोदर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, 5.5 ग्राम की सोने की बाली बरामद

0 7

बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के अलगडीहा गांव में वृद्ध महिला के कान से सोने की बाली छीनने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर चोरी की गई करीब 5.5 ग्राम वजन की सोने की बाली भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर को अलगडीहा निवासी वृद्ध महिला सीता देवी पति जोधो महतो के कान की सोने की बाली तीन अपराधियों द्वारा छीन लिए जाने की सूचना मिली थी। मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारी को देते हुए छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

sawad sansar

गिरफ्तार आरोपियों में सादाब अंसारी उर्फ सद्दाम खान (36 वर्ष), पिता मतलू खान उर्फ नज्जू खान तथा प्रकाश कुमार (36 वर्ष), पिता बिनोद महतो उर्फ मदन महतो, दोनों बगोदर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छापामारी दल में बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार, पुलिस पदाधिकारी अंजन कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.