Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

विधायक कल्पना सोरेन ने रखी विकासोन्मुखी योजनाओं की रखी आधारशीला, जनकल्याणकारी योजनाओं की निरीक्षण

पुल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य सेवाओं का किया निरीक्षण, जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

0 45

गिरिडीह। गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन की उपस्थिति में मंगलवार को भी विभिन्न विकासोन्मुखी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण, उद्घाटन एवं समीक्षा की। जिसमें उपयुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, महापौर प्रमिला मेहरा, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, उपमहापौर सुमित कुमार, बेंगाबाद प्रमुख, झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के तहत गिरिडीह प्रखंड अंतर्गत खावा-जगमनरायडीह पुल निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया।

sawad sansar

मौके पर विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा आमजन की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। कहा कि पुल के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क एवं पुल संपर्क किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला होते हैं। इस पुल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

इस क्रम में बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय परिसर में एचडीएफसी बैंक के सीएसआर मद से रंग-रोगन एवं साज-सज्जा किए गए 39 आंगनबाड़ी केंद्रों का समेकित उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के भौतिक संसाधनों को सुदृढ़ करते हुए बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के लिए बेहतर एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा संबंधी सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि केंद्रों में बच्चों एवं लाभुकों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

इस बीच विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन एवं उपायुक्त रामनिवास यादव ने बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी व्यवस्था, दवा उपलब्धता, चिकित्सकीय सुविधाएं, प्रसव कक्ष, वार्डों की साफ-सफाई तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने मरीजों की सुविधा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.