Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

होली के दिन नगर थाना पुलिस ने तिनकोनिया में किया लाठी चार्ज, गर्भवती महिला सहित कई घायल, सफाई कर्मियों ने किया नगर निगम में प्रदर्शन, सफाई कार्य ठप

0 330

गिरिडीह। शहर के गद्दी मोहल्ला तिनकोनिया स्थित हरिजन टोला में होली खेलने के दौरान बुधवार को महिलाओं और पुरुषों पर नगर थाना पुलिस द्वारा लाठी चलाने के मामले को लेकर लोगो में काफी आक्रोश है। घटना के दूसरे दिन गुरुवार को महिलाओं ने नगर निगम में हंगामा करते हुए सफाई कार्य को ठप कर दिया। जिससे शहर में सफाई कार्य प्रभावित हो गया।

इस दौरान नगर निगम में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों ने नगर थाना पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके मुहल्ले का एक युवक होली के दिन बाइक चला रहा था। उसे पुलिस ने मना किया और पकड़ कर थाने ले गई। जब हरिजन मुहल्ले की महिलाएं युवक को नगर थाना छुड़ाने गई। तो नगर थाना पुलिस ने उन्हें थाना से जाने को कहा। जब महिलाओं ने युवक को छोड़ने की मांग की तो ड्यूटी में तैनात जवानों ने लाठी चार्ज कर दिया।

sawad sansar

लाठी चलाते देख सभी वहां से अपने मुहल्ले आ गए, लेकिन कुछ ही देर में पुलिस के जवान उनके मुहल्ले में पहुंचे और महिलाओं के साथ युवकों को जमकर पीटा। जिससे एक गर्भवती महिला सहित कई लोग घायल हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है कई को चोट लगा। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। लोगों ने इस पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ sp से कारवाई की मांग की।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.