Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

राष्ट्रीय कायस्थवृन्द ने दी दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू को श्रद्धांजलि, आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से की प्रार्थना

0 10

गिरिडीह ।कायस्थों  की  अग्रणी संस्था राष्ट्रीय कायस्थवृन्द ने करबला रोड के शिव मंदिर गली स्थित संस्था के सह सचिव राजेश सिन्हा उर्फ राजू के आवास पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद बक्सी की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमे काफ़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और झारखण्ड  सरकार  के  नगर विकास, पर्यटन एवं उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित किए। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

शोक सभा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद बक्सी ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह के विकास पुरुष के रूप में खुद को स्थापित किया था। उनके मंत्रित्वकाल में गिरिडीह में विकास की एक लंबी गाथा लिख दी गयी है। उच्च शिक्षा मंत्री होने के कारण उन्होंने गिरिडीह के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने कहीं बाहर न जाना पड़े इस दिशा में कई काम किये।जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं

sawad sansar

संस्था के सचिव संजीव सिन्हा सज्जन ने कहा कि उनका अचानक चला जाना गिरिडीहवासियों के लिये काफी अपूरणीय क्षति है। जिसकी भरपाई निकट भविष्य तो क्या कभी भी सम्भव नहीं है। प्रदेश प्रभारी शिवेन्द्र कुमार सिन्हा ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने मंत्रित्वकाल में कायस्थ समाज के लिये “राजेन्द्र प्रसाद स्मृति भवन” का अपने कोटे से निर्माण कराया जो एक सराहनीय कदम है। कायस्थ समाज उनके इस योगदान को सदैव याद रखेगा।

शोक सभा मे राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष संजीव रंजन सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष उत्तम लाला, विकास सिन्हा, जिला सह सचिव कुमार राकेश, राजेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष विशाल गौरव, युवा अध्यक्ष अभय कुमार सिन्हा, युवा सचिव रंजीत कुमार, धीरज कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.