यूनियन बैंक आए सेनादोनी के रहने वाले दीपक यादक की हुई बाइक चोरी
सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जूटी पुलिस

गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा रोड स्थित यूनियन बैंक के बाहर से शनिवार को एक स्प्लेंडर प्रो बाइक चोरी हो गई। बाइक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सेनादोनी निवासी दीपक यादव की थी। दीपक किसी काम से यूनियन बैंक आए हुए थे और अपनी स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल बैंक के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए। काम पूरा करने के बाद जब वह बाहर लौटे तो देखा की बाइक मौके से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर उन्होंने तुंरत मामले की सूचना पुलिस को दी।
मामले की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोरी करने वाले आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हांलाकि बैंक के बाहर से बाइक चोरी की घटना से लोगों में दहशत है।

