Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

परिवारिक विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

368

गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा गांव में शुक्रवार की सुबह पारिवारिक विवाद के कारण दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक पक्ष के बडडीहा के रहने वाले अशोक राम की हत्या कर दी गई, जबकि उनका पुत्र अमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल अमोद कुमार को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है।

बताया जाता है कि अशोक राम ने हाल ही में बदडीहा में एक नया मकान बनवाया था, जिसकी कल ही छत ढलाई की गई हुई थी। आज सुबह जब वह ढलाई में पानी डालने पहुंचे, तभी उनके रिश्तेदार कैलाश राम और उनके परिवार के सदस्यों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। लाठी-डंडों और खटिया के पउआ से की गई इस बर्बर मारपीट में अशोक राम की मौके पर ही मौत हो गई। जब उनका पुत्र अमोद कुमार बचाने पहुंचा तो उस पर भी हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में पुलिस ने दो तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ITI

Comments are closed.