मोदी सरकार के 12 वर्ष हुए पूरे, भाजपाइयों ने विश्वनाथ मंदिर में की पूजन अर्चना
मोदी सरकार के कार्यों की सराहना, कहा हमारा देश सुरक्षित हाथों में, 2047 तक भारत का विकसीत राष्ट्र बनना तय

गिरिडीह । केंद्र में मोदी सरकार के बारह वर्ष का कार्यकाल पूरा होनें पर भाजपा द्वारा बुधवार को शहर के बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर के प्रांगण में पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा (सिंकु) के नेतृत्व में आयोजित इस अनुष्ठान में काफी संख्या में भाजपाई शामिल हुए और भारत माता की पूजा अर्चना व आरती की।



इस दौरान भाजपाइयों ने मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए विकास कार्य सेवा सुशासन, गरीब कल्याण, देश की आर्थिक मजबूत, भारत विश्व गुरु बने, 2047 में भारत विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने तथा मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व का नंबर एक राष्ट्र बनने की कामना की। मौके पर नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकु ने कहा कि मोदी सरकार के 12 साल पूरा होने पर विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की गई। साथ ही कामना की गई की देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है और लगातार हमारा देश प्रगति के राह पर अग्रसर है। कहा कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने सबों ने यही कामना की है।

मौके पर पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, चुन्नू कांत, पूर्व मेयर सुनील पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, जिला महामंत्री संदीप डंगेच, सुभाष सिन्हा, कामेश्वर पासवान, हरबिन्द्र सिंह बग्गा, टिंकू सिंन्हा, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री प्रो विनीता कुमारी, विनय सिंह, नवीन सिन्हा, सुनित सिंह, संत कुमार लल्लू, राजेश जायसवाल, मनोज संघई, सुमन सिन्हा ओम प्रकाश गुप्ता, संजीत सिंह, शैवाल घोष, अजय पाठक, नीलू सिन्हा, प्रकाश मिश्रा, अंशु सिंह, मनोज राम, अमित आर्या, वीरेंद्र वर्मा, सुजीत सिंह, अमर शर्मा सहित कई लोग थे ।
