Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मेयर पद से जीवन दास, पप्पू रजक और बृजमोहन तुरी ने नाम लिया वापस

0 310

गिरिडीह। मेयर पद के उम्मीदवार पप्पू रजक, बृजमोहन तुरी और जीवन दास ने शुक्रवार को अपना नाम वापस ले लिया है। नामांकन प्रक्रिया और स्क्रुटनी के बाद शुक्रवार को नाम वापसी की तिथि थी। शुक्रवार को एक के बाद एक तीनों प्रत्याशी समाहरणालय परिसर पहुंचे और निर्वाचि पदाधिकारी के समक्ष नाम वापसी कर लिया।

जानकारी के अनुसार बृजमोहन तुरी और पप्पू रजक झामुमो के सदस्य है। वहीं गुरुवार को झामुमो ने मेयर पद के लिए प्रमिला मेहरा को समर्थन देने की घोषणा कर दी। प्रमिला मेहरा को झामुमो समर्थित उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद से ही पार्टी के नेता उक्त प्रत्याशियों को नाम वापसी के लिए मनाने में लगे हुए थे। इसी क्रम में झामुमो नेता पप्पू रजक और बृजमोहन तुरी के अलावे जीवन दास ने भी मेयर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा को समर्थन देते हुए अपना नाम वापस ले लिया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.