माले छोड़कर दर्जनों लोगों ने भाजपा का दामन थामा भाजपा ने तिसरी में किया कार्यकर्ता सम्मेलन

गिरिडीह (तिसरी)। तिसरी प्रखंड के खटपोक पंचायत के दलपतडीह सामुदायिक भवन में सोमवार को भाजपा मिलन समारोह का आयोजन किया गया । जिसमे काफ़ी संख्या में पहुंचे माले छोड़कर आए प्रकाश यादव ओर छोटी यादव के नेतृत्व में लोगों ने झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी के समक्ष भाजपा का दामन थामा। मौके पर श्री मरांडी ने सभी को माला ओर भगवा गमछा पहनाकर स्वागत कर किए।
इस दौरान श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा सभी वर्ग के विकास की पार्टी है।देश को मजबूत,शांति ओर गरीबों के हित में कार्य करने वाली पार्टी है। कहा कि झारखण्ड प्रदेश बनने में 26 वर्ष हो गई है। सात वर्षो से हेमंत सोरेन की सरकार है इसके बाबजूद प्रदेश के कई जिला एवं प्रखंड में अब भी सड़क पुल पुलिया नही बनी है । कई गांवों में बिजली तक नही है । वहीं स्वास्थ्य व्यवस्था लचर रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।सड़क के अभाव में गम्भीर बीमार व्यक्ति को लोग खाट पर से इलाज कराने के लिए ले जाना पड़ रहा है । कहाँ की भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसी को कुछ मांगना नही पड़ता था ।आज की भ्रष्ट सरकार में लोगों को प्रमाण पत्र बनाने में पैसा मांगी जाती है ,बीडीओ सीओ दरोगा पैसा वसूली कर रहा है।ऊपर से ही भ्रष्टाचार से लिपटी है जिसके कारण गांवों तक फैली है।उन्होंने कहा समय आ रहा है अबकी भाजपा की सरकार बनेगी तो उपर से नीचे सभी अधिकारी सही से लोगों का काम होगा। कहा कि झारखंड में दिव्यांग ,वृद्ध असहाय को छह छह माह से पेंशन तक नही मिल पा रहा है।बाबूलाल मरांडी ने पेंशनधारी महिलाओं से कहा अगर दुर्गा पूजा तक पेंशन नही मिला तो पूजा के बाद ब्लॉक का आप सब घेराव करिए हम उसमें साथ रहेंगे ।


इन्होंने कहा देश के गरीब और मजदूर किसान के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने 2014 से अब तक की कई अहम कार्य गिनाते हुए कहा मुफ़्त में राशन, उज्ज्वला गैस क्लेक्शन, पांच लाख तक की स्वास्थ्य बीमा के साथ करोड़ो लोगों की आस्था से जुड़ी श्री राम मंदिर निर्माण, 370 हटाया गया ,देश से नक्सलवाद साफ कर लोगों को राहत दिलाया गया।
कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, मनोज यादव, अजय रंजन, लक्ष्मण मोदी, अशोकउपाध्याय, किशुनयादव, उदय साव। रामचंद्र ठाकुर, सुबोध राय, नरेश यादव, मोहन लाल, सुनील शर्मा, मुखिया जानकी यादव ने संबोधित किया कर बात रखे।कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

