Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मलेशिया में हुई गिरिडीह के प्रवासी मजदूर की मौत

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

797

गिरिडीह। मलेशिया में बगोदर थाना क्षेत्र के औरा गांव के प्रवासी मजदूर संजय महतो की मौत सोमवार को हो गई। मंगलवार की सुबह मृतक के पिता मुन्ना महतो सहित अन्य परिजनों को जब इस बात की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। संजय महतो के मौत का कारण फिलहाल अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन जानकारी मिलने के बाद इलाके के सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली परिजनों से मिलने उसके घर पहुंचे, और हिम्मत बंधाया। जानकारी के अनुसार मृतक संजय महतो मलेशिया में केईसी ट्रांसमिशन लाइन में काम करता था।

ITI

Comments are closed.