Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भव्य रूप से मनाया जा रहा है संत कबीर साहब प्राकट्य महोत्सव, कबीर ज्ञान मंदिर से निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

शोभा यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में शामिल हुए संत कबीर के अनुयायी, दो दिनों तक कबीर ज्ञान मंदिर में होगी भक्ति की रसवर्षा

0 21

गिरिडीह। लोगोें को पाखंड और अंधविश्वास जैसी कुरीतियों के प्रति जागरूक करने वाले संत कबीर साहब का दो दिवसीय प्राकट्य महोत्सव शहर के सिरसिया स्थित कबीर ज्ञान मंदिर भव्य रूप से मनाया जा रहा है। दो दिवसीय प्राकट्य महोत्सव की शुरूआत रविवार को सिरसिया स्थित धार्मिक आध्यात्मिक चेतना केंद्र कबीर ज्ञान मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाल कर किया गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में संत कबीर के अनुयाई शामिल हुए और पूरे शहर का भ्रमण किया।

 

sawad sansar

कबीर ज्ञान मंदिर से निकले शोभा यात्रा की अगुवाई शंख ध्वनि के साथ स्वयं सेवकों की टीम कर रहे थे। वहीं अलग-अलग वाहनों में संत कबीर के अलग-अलग स्वरूपों के तस्वीर लगे हुए थे। जबकि एक वाहन में भारत माता की तस्वीर सजी हुई थी। हाथों में संत कबीर के अनुयाई भगवा ध्वज लिए चल रहे थे। जबकि कबीर ज्ञान मंदिर की साध्वी मां ज्ञान भी साथ चल रही थी।

शहर के कई हिस्सों से गुजरने के क्रम में शोभा यात्रा में शामिल भक्तों पर कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई। वहीं कई स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था की गई थी। शोभा यात्रा में शामिल अनुयाई संत कबीर का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। शहर भ्रमण के बाद शोभायात्रा वापस कबीर ज्ञान मंदिर पहुंच कर समाप्त हुआ। जहां सारा दिन अनुष्ठान जारी रहा। देर शाम मां ज्ञान ने भक्तों के बीच कबीर साहब के गुण और महत्व से अवगत कराया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.